Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कोरोना की चेन टूटे, इसलिए लोग लॉकडाउन में घरों पर रहें :...

कोरोना की चेन टूटे, इसलिए लोग लॉकडाउन में घरों पर रहें : प्रीति

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पंचायत सदस्य प्रीति कंवर ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा है कि कोरोना की चेन टूटे इसके लिए लॉकडाउन में लोग घरों पर रहें। कोविड नियमों का पालन करें। जरूरी काम पर बाहर निकलना पड़े तो मॉस्क जरूर लगाएं। होम आइसोलेट मरीज डॉक्टरों के संपर्क में रहें। उन्हें अपने स्वास्थ्य के स्थिति की सही जानकारी दें। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबकी सहभागिता जरूरी है। ब्लॉकवार कंट्रोल रूम गठित की गई है। यहां कॉल कर भी लोग मदद ले सकते हैं। लोग स्वयं सुरक्षित रहकर परिवार को भी सुरक्षित रखें। कोरोना की दूसरी लहर में पॉजीटिव मामले बढ़े हैं। शासन-प्रशासन लगातार लोगों के हित में काम कर रही है। संक्रमण के प्रसार को रोकने तमाम उपाय किए जा रहे हैं।

Advertisement Carousel