कोरबा(खटपट न्यूज़) । कोरबा जिले में मंगलवार को कोरोना का संक्रमण 161 के आंकड़े पर जाकर थमा वहीं कटघोरा ब्लॉक के मड़वाढोढ़ा बस्ती में एक संयुक्त परिवार के लगभग सभी सदस्य पॉजीटिव मिले हैं। 13 साल से लेकर 90 साल तक के कुल 17 सदस्य संक्रमित हुए हैं।
दरअसल इस परिवार की 93 वर्षीय महिला को सांस लेने में तकलीफ होने पर एसईसीएल के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया और यहां जांच में कोरोना पॉजीटिव आया। करीब 25 दिन पहले पॉजीटिव मिलीं वृद्धा की मौत के बाद पूरे परिवार का कोरोना जांच कराया गया। आरटीपीसीआर पद्धति से हुई जांच में 17 सदस्य संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इस परिवार के एक पुरुष सदस्य को लकवा मारने पर अपोलो अस्पताल बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां परिवार के और भी सदस्य देख-रेख के लिए आते-जाते रहे। इलाज के बाद उसे घर वापस लाया गया। इसके बाद 93 वर्षीय महिला सदस्य को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई जिससे माना जा रहा है कि अपोलो बिलासपुर में किसी संक्रमित के संपर्क में आने से यह संक्रमण यहां तक पहुंचा। दूसरी ओर अपोलो में उपचाररत सदस्य की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पूरे परिवार के पॉजीटिव आने से आसपास के लोगों में भी इसलिए डर बना हुआ है क्योंकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने से पहले किसी न किसी का किसी न किसी के साथ मिलना-जुलना होता रहा है।
इधर दूसरी ओर आज के मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक करतला ब्लाक के बरपाली, जर्वे, रीवापार, खरवानी, सोहागपुर, ढेलवागुड़ी, भंवरखोल व ग्राम तराईमार से कुल 19 संक्रमित दर्ज हुए हैं। इसी तरह कटघोरा ब्लाक के मेन रोड गोपालपुर दर्री, एचटीपीएस कालोनी, दर्री, सुराकछार सेन्द्री, विकासनगर कुसमुंडा, कटघोरा, जमनीपाली, एचटीपीपी कालोनी, के-2 विहार एचटीपीपी, बांकीमोंगरा, राजीव नगर दर्री, चाकाबुड़ा, प्रगतिनगर दीपका, गरूड नगर गेवरा, मड़वाढोढ़ा बस्ती, कुसमुंडा, शांतिनगर कुसमुंडा, कावेरी विहार, कोरबा ब्लाक के ग्राम बरीडीह कुदुरमाल, आरएसएस नगर, कोसाबाड़ी, मेन रोड, सीतामणी, रानी रोड, पुरानी बस्ती, राताखार, जेपी कालोनी, आदर्श नगर, सुभाष ब्लाक, आरपी नगर, शीतला मंदिर के पास मोतीसागरपारा, गांधी निवास हाउसिंग बोर्ड बालको, वार्ड 26, वार्ड 10, बालको आवासीय कालोनी, बालकोनगर, सीएसईबी कालोनी, आईटीआई रामपुर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोरबा, तुलसी एजेंसी टीपी नगर, निहारिका, सीएसईबी कालोनी पूर्व, नेहरूनगर बालको, ग्राम खरमोरा, एमपी नगर, नेहरूनगर कोरबा, कोहड़िया, शारदा विहार, न्यू शारदा विहार, ग्राम सकदुकला, सोनपुरी बालको, आछीमार, उरगा, न्यू पहंदा, एसबीएस कालोनी, ग्राम चचिया, भदरापारा बालको, कांशीनगर, पाली ब्लाक के ग्राम परसदा, पाली, मुनगाडीह, पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा, ग्राम घुचापुर, बांझीबंद के अलावा ग्राम जेठी जांजगीर-चाम्पा व मेकाहारा हास्पिटल का पता पर एक-एक संक्रमित सहित कुल 161 संक्रमित दर्ज हुए हैं। संक्रमितों को उनमें संक्रमण का लक्षण के अनुसार होम आइसोलेशन पर रखने अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।















