Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरोना का कहर : प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 16...

कोरोना का कहर : प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंचा

रायपुर (खटपट न्यूज)। देर रात छत्तीसगढ़ में 32 मरीज मिले हैं। रायपुर से 20 सुकमा से 5 बलौदा बाजार से 3 बिलासपुर से दो बेमेतरा व कोरिया से 1-1 मरीजों की पहचान की गई है। जबकि रायपुर के 45 वर्षीय पुरुष व दुर्ग की एक वृद्ध महिला की मौत हुई है । प्रदेश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16025 हो गया है

देर शाम को कोरोना के 372 नए मरीज, 6 लोगों की मौत..

सोमवार देर शाम तक कोरोना के 372 नए मरीज सामने आए है, जबकि इलाज के दौरान 6 लोगों की मौत हुई है.

आज मिले नए 372 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 170, दुर्ग से 59, बिलासपुर से 34, सरगुजा से 20, राजनांदगांव व महासमुंद से 14-14, बलौदाबाजार, रायगढ़ व कांकेर से 07-07, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा से 05-05, जशपुर से 04, बालोद, कोरिया व बस्तर से 03-03, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी व सूजरपुर से 02-02, मुंगेली, कोण्डागांव, नारायणपुर व बीजापुर से 01-01 मरीज शामिल है. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी है.

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार 993 पहुंच गई है. इसमें से 10 हजार 598 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किए जा चुके है. जबकि 5 हजार 247 कोरोना के एक्टिव मरीज है. वहीं प्रदेश में 148 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

Advertisement Carousel