Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरोनारोधी टीका लगवाने दिखा उत्साह, 41 हजार से अधिक ने अब तक...

कोरोनारोधी टीका लगवाने दिखा उत्साह, 41 हजार से अधिक ने अब तक लगवाया


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने महाभियान के तहत जिले में एक साथ एक दिन में एक लाख लोगों को कोविड टीका लगाने के लिए 562 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। नए साल के पहले दिन तक जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के इस महाभियान में स्वास्थ्य तथा प्रशासन के साढ़े तीन हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सहभागी होंगे। कोरबा जिले में पहले और दूसरे कोविड वैक्सीन डोज से छुट गए शत-प्रतिशत लोगों का अगले 45 दिनों में वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है।


कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत जिले में साढ़े 41 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। दोपहर 3 बजे तक शहरी क्षेत्र में 10461 व ग्रामीण इलाक़ों में 31151 लोगों कोविड टीका लगाया गया है।
कोरबा शहरी क्षेत्र में 10461, कोरबा ग्रामीण 8560, कटघोरा – 5894, करतला – 4980, पाली – 6157, पोड़ी-उपरोड़ा में 5561 लोगों को टीका लगाया गया।

0 कोविड के कारण हुए ब्रेन स्ट्रोक से लगा लकवा, अब टीका लगवा दे रहे बचाव का संदेश, टीपी नगर के अमृत पटेल बने मिसाल

कोरबा शहर के टी पी नगर निवासी श्री अमृत पटेल स्वयं कोविड संक्रमित होने के बाद लोगो को कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन का महत्व बता रहे हैं। आज जिले में जारी कोविड टीकाकरण महा अभियान के दौरान कोविड टीका लगाने टैगोर उद्यान वैक्सीनेशन सेंटर पहुचे श्री पटेल ने बताया कि कोविड के दूसरी लहर के दौरान वे संक्रमण की चपेट में आ गए थे। संक्रमण के दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हो गया था, जिसके कारण उनका शरीर लकवा से ग्रसित हो गया। लकवा के कारण चलने और बात करने में परेशानी होने लगी।वे केंद्र की सीढ़ी नहीं चढ़ पा रहे थे तो टीकाकरण केंद्र के द्वार पर आकर वेक्सीनेटर ने उन्हें टीका लगाया। आज टीका लगवाने के बाद श्री पटेल ने बताया कि कोविड बहुत बड़ी महामारी है। इससे सबको बचने के लिए कोविड टीका जरूर लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण ही मैं लकवा से ग्रसित हो गया। मेरी जैसी स्थिति किसी की भी न हो, इसलिए सभी लोग कोविड टीका अवश्य लगवाएं। श्री पटेल कोविड से बचाव के लिए टीके को ही एकमात्र साधन बताते है और अपने और अपने स्नेहीज़नो की कोविड से सुरक्षा के लिए सभी को टीका लगाने की सलाह दे रहे है।

Advertisement Carousel