Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरबा:RTI कार्यकर्ता मनीष पर FIR दर्ज, बलात्कार में फंसाने धमकाया

कोरबा:RTI कार्यकर्ता मनीष पर FIR दर्ज, बलात्कार में फंसाने धमकाया

कोरबा( खटपट न्यूज़)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा निवासी एवं आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। उसके विरुद्ध बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर भयादोहन की शिकायत की गई है। 1 मार्च को मनीष राठौर ने अंशु
पलेरिया को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने के लिए आमने-सामने हो कर धमकाया था। आरोप है कि उसने अंशु पलेरिया से 2 लाख रुपये की मांग की थी और नहीं देने पर अपने पास रखे वीडियो को वायरल कर बलात्कार के मामले में फंसा देने की धमकी दी थी। अंशु ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी जिसके उपरांत 2 मार्च को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। अपराध क्रमांक 203/22 पर धारा 384, 388 भादवि के तहत अपराध दर्ज करने के साथ ही आरोपी मनीष की पतासाजी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने की जानकारी होने के तत्काल बाद उसने आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए रायपुर में पत्रवार्ता आयोजित की। हालांकि पुलिस अभी तक मनीष राठौर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, उसकी तलाश करना बताया जा रहा है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel