
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में कटघोरा वन मण्डल के अंतर्गत 9 हाथियों का दल विकासखण्ड पाली के ग्राम भादा नगोई पहुंचा है। हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है। 2 बच्चे भी हाथियों के दल में शामिल हैं। सूचना बाद पाली वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। आप पास क्षेत्र के ग्रामीणों को अलर्ट रहने कहा गया है। सूचनाओं के मुताबिक ग्राम भादा नगोई के एक ग्रामीण के झोपड़ी नुमा मकान को हाथियों ने तोड़ दिया है।















