Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा:2 माह से फरार था,कवर्धा से दबोचा हरदी पुलिस ने

कोरबा:2 माह से फरार था,कवर्धा से दबोचा हरदी पुलिस ने


कोरबा(खटपट न्यूज़)। छेड़छाड़ करने के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए फरार आरोपी को हरदी बाजार पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 23.03.2022 को पीड़िता ने हरदीबाजार चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम लगभग 6 बजे पीड़िता कुछ काम से जा रही थी कि रमेश लहरे ने अश्लील बातें करते हुए पीड़िता के कंधे को पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। मना करने पर भी नहीं माना। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 354 भादवि कायम कर पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और ठिकाने बदल रहा था। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि लोकेशन मिलने पर अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु कवर्धा रवाना किया गया था। यहां घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार,सउनि धनंजय सिंह नेटी,आरक्षक 304 अजय पाण्डेय,आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 868 प्रफुल्ल साहू,आरक्षक 627 भीषम नारंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel