Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा: FIR के 13 माह बाद भी कार्यवाही नहीं,SP का ध्यानाकर्षण कराया

कोरबा: FIR के 13 माह बाद भी कार्यवाही नहीं,SP का ध्यानाकर्षण कराया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। 13 माह पूर्व हुई शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने उपरांत कार्यवाही नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक का ध्यानाकर्षण कराया गया है।

इस संबंध में अंकित सिंह ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को अवगत कराया है कि उसकी माता श्रीमती अरुणिमा सिंह पति महेंद्र सिंह पिता स्व. रामगुलाम दुबे, निवासी- B1/77 उर्जा नगर गेवरा प्रोजेक्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। दिनांक 22.12.20 को अपनी भूमि खसरा नं. 663/3 , रकबा 0.0380 हे. करीब 4200 वर्ग फीट ज़िला कोरबा से छेड़छाड़ किये जाने के संबंध में थाना कोतवाली कोरबा को संबोधित करते हुए एक शिकायत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध की गयी थी। इस आधार पर थाना कोतवाली द्वारा 22.12.20. को प्रथम सूचना पत्र भी दर्ज किया गया जिसका अपराध क्रमांक 1085/2020 , धारा 420,465,467,468,471 भा. द. वि. है। विदित हो की, प्रथम सूचना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली द्वारा प्रकरण जाँच में लिया गया है किंतु उक्त प्रकरण में जाँच उपरांत भी आज पर्यंत लगभग 13 माह बीत जाने के बाद भी किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही नही की गयी है।
प्रार्थिया मां की तरफ से पुत्र अंकित सिंह ने निवेदन किया है कि न्यायहित् में इस आवेदन पत्र पर संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण पर थाना प्रभारी कोतवाली को शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश जारी करें।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel