Saturday, April 4, 2026
Home कोरबा कोरबा 8 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर,राज्य स्तरीय कलारिपयत्तु चैंपियनशिप का...

कोरबा 8 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर,राज्य स्तरीय कलारिपयत्तु चैंपियनशिप का प्रथम आयोजन

0 संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे उदघाटन समारोह में

0 उद्योग मंत्री लखमा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष साय ने किया पुरस्कार वितरण

रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। रामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी रायपुर में दो दिवसीय प्रथम छ ग राज्य स्तरीय कलारिपयत्तु चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 21 अगस्त को किया गया। स्पर्धा का उदघाटन संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा और कार्यक्रम अध्यक्ष नंदकुमार साय ने किया।

उक्त चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण, 7 रजत एवं 12 कांस्य पदको के साथ कोरबा जिला दूसरे स्थान पर रहा जबकि 12 स्वर्ण पदक जीतकर बालोद जिला प्रथम स्थान एवं 07 स्वर्ण जीतकर रायपुर जिला तृतीय स्थान पर रहा।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कलारिपयत्तु खेल की सराहना करते हुए इसके विकास में हरसंभव योगदान का वचन दिया। उन्होंने माता पिता और गुरुजनों का वन्दन किया कि वे अपने बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान में छ ग राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवा रहा है।

मंचस्थ समस्त अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और परिणाम जीत हार से परे होकर निरंतर खेलते रहने को ही खिलाड़ी का श्रेष्ठतम जीवन कहा। राज्य प्रतियोगिता में 09 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ी अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में त्रिवेन्द्रम (केरल) में आयोजित राष्ट्रीय कलारिपयत्तु चैंपियनशिप में भाग लेने वाले छ ग कलारिपयत्तु दल का चयन किया गया है।

कार्यक्रम मंच संचालन छ ग कलारिपयत्तु संघ के महासचिव कमलेश देवांगन ने किया। इस अवसर पर छ ग प्रदेश कलारिपयत्तु के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, रायपुर जिला कलारिपयत्तु संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन यादव, कोषाध्यक्ष राजेश्वर श्रीवास, तेजस राठौड़, बालोद जिला कलारिपयत्तु संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े, उपस्थित थे।

Advertisement Carousel