Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा कोरबा: 2 ASI सहित 140 पुलिसकर्मियों का तबादला

कोरबा: 2 ASI सहित 140 पुलिसकर्मियों का तबादला

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रशासनिक कारणों से 2 एएसआई सहित 140 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस तबादला में वह कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं जो लंबे समय से एक ही थाना अथवा चौकी में जमे हुए थे। साथ ही साथ ऐसे पुलिसकर्मी जिन्होंने जनदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों से पदस्थापना में फेरबदल का आग्रह किया था, उन पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्हें उनके अनुसार पदस्थापन दी गई है। दीपका थाना में पदस्थ एएसआई जिन पर पिछले दिनों पेट्रोल पंप में मारपीट करने का आरोप लगा था उन्हें भी दीपका थाना से हटा दिया गया है

Advertisement Carousel