Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कोरबा: 18 हेड कॉन्स्टेबल हुए एएसआई पदोन्नत, एसपी ने वर्दी में लगाया...

कोरबा: 18 हेड कॉन्स्टेबल हुए एएसआई पदोन्नत, एसपी ने वर्दी में लगाया स्टार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी द्वारा 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार पदोन्नति आदेश जारी किया जाकर रेंज के जिला एसपी को इन्हें स्टार लगाकर पदोन्नत करने निर्देशित किया गया है।
इसके परिपालन में कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के 18 हेड कांस्टेबल को वर्दी में एक स्टार और ASI का बैच लगाकर पदोन्नत करते हुए शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नत होने वालों में भीमसेन यादव, मनोज कुमार राठौर, घनश्याम सिंह राजपूत, गिलेटबीन कुमार बिंझवार, चुनाराम ध्रुव, अश्वनी कुमार निरंकारी, बलीराम निराला, मारुत महेंद्र सिंह, जयराम सिंह गोंड़, भानूप्रताप कुर्रे, रामनारायण पात्रे, नंदराम साहू, राजेश कुमार यादव, ललित जायसवाल, धनंजय कुमार सिंह, विमलेश्वर उरांव, छोटेलाल सिदार व महिला आरक्षक अनीता खेस शामिल हैं। इस अवसर पर एएसपी अभिषेक वर्मा, डीएसपी मुख्यालय शेर बहादुर सिंह, आरआई अनथराम पैकरा, सीएसपी योगेश साहू, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, सायबर सेल प्रभारी एसआई कृष्णा साहू, लिपिक बंधन सिंह, स्टेनो हरीश बोरकर आदि स्टाफ भी उपस्थित थे।
बता दें कि प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठताक्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों का रेंज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी कर जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षकों के पदों की पूर्ति की जायेगी। इससे जहां जिलों में विवेचना अधिकारियों की कमी की पूर्ति होगी होगी वहीं लंबित प्रकरणों की विवेचना, अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यो में सकारात्मक बदलाव परिलक्षित होगा। सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel