Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा: हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत

कोरबा: हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत


कोरबा(खटपट न्यूज़)। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ीकला में हाथी के हमले एक वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बता दें कि वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है । ग्रामीणों के फसल और घरों का नुकसान तो कर ही रहे हैं अब जान की सुरक्षा भी खतरे में है।पसान रेंज में बीती रात ग्राम पंचायत पोडीकला के तुमाबहार की 70 वर्षीय महिला बुधकुंवारिया पति रामप्रसाद गोंड़ को हाथी ने हमला कर गंभीर हालत में पहुंचा दिया था। महिला के सिर और जांघ में गंभीर चोट आई थी जिसे वन अमले ने 108 की मदद से रात 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में प्राथमिक उपचार के पश्चात पेंड्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।पसान रेंजर धर्मेन्द्र चौहान ने मृतका के परिजन को तत्काल 25000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

Advertisement Carousel