Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा : स्व. कृष्णा लाल के नाम से जाना जाएगा मिडिल स्कूल

कोरबा : स्व. कृष्णा लाल के नाम से जाना जाएगा मिडिल स्कूल

राज्य शासन ने नाम परिवर्तन के संबंध में जारी किए आदेश
कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा शहर के मिशन रोड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मिडिल स्कूल) अब कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. कृष्णा लाल जायसवाल के नाम से जाना जाएगा।

राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शासन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा टीडब्ल्यूडी का नामकरण स्व. कृष्णा लाल जायसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा टीडब्ल्यूडी के नाम से किया गया है।

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा प्रवास के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्कूल का नाम स्व. कृष्णा लाल जायसवाल के नाम पर करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के नाम परिवर्तन पर सहमति जताते हुए स्कूल का नामकरण स्व. कृष्णा लाल जायसवाल के नाम पर कर दिया है। स्व. कृष्णा लाल जायसवाल पूर्व में शिक्षक और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पद पर रहकर कोरबा जिले में जनसेवा के लिए समर्पित थे। गौरतलब है कि स्व. कृष्णालाल जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए जनसेवा में जुटे हुए हैं। वे नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 4 से पार्षद भी है´।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel