कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिला पुलिस बल के अंतर्गत बाल्को थाना में पदस्थ निरीक्षक विजय चेलक को नई पदस्थापना स्थल बस्तर जिला के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने इस आशय का आदेश जारी किया है। श्री चेलक 6 अक्टूबर को कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। बता दें कि श्री चेलक ने अपने तबादला के विरुद्ध न्यायालय की शरण ली थी और नक्सल क्षेत्रों में लंबे समय से पदस्थापना के बाद फिर से नक्सली क्षेत्र में पदस्थ किए जाने पर उन्होंने अपना एतराज दर्ज कराया था। विचाराधीन मामले में न्यायालय ने उनके अपील को निरस्त कर दिया है
















