Monday, March 23, 2026
Home रायपुर कोरबा से प्रशांत, महेश, अख़लाक़, सुरेन्द्र, उषा तिवारी भी निगम-मंडल की दौड़...

कोरबा से प्रशांत, महेश, अख़लाक़, सुरेन्द्र, उषा तिवारी भी निगम-मंडल की दौड़ में….

निगम-मंडल, बोर्ड की सूची तैयार, 36 निगम में 150 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति

रायपुर (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में नियुक्ति की लिस्ट तैयार हो गई है। जानकारी के अनुसार 36 निगमों में 150 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्त होगी। मंत्रियों की सहमति के बाद यह सूची तैयार हुई है। बुधवार को सीएम हाउस में हुई बैठक में दावेदारों को एड्जेस्ट करने की रणनीति बनी। इसके आलवा कई निगम-मंडल में उपाध्यक्ष के पद बढ़ाए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी दी है कि 17 दिसंबर से पहले ही सभी निगम-मंडलों में नियुक्तियां हो जाएगी। मंत्री श्री चौबे ने कहा है कि सबकी सहमति से निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर नाम तय कर लिए गए हैं। अब आलाकमान की मंज़ूरी के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

0 150 से ज्यादा सदस्यों के नाम फाइनल
बताया जा रहा है कि फाइनल इस सूची में अटल श्रीवास्तव बेवरेज कार्पोरेशन, गोपाल थवाईत पर्यटन मंडल, शिव सिंह ठाकुर सीएसआईडीसी, मनहरण राठौर मार्कफेड, भुवनेश्वर यादव दुग्ध महासंघ, प्रशांत मिश्रा भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल, सुरेन्द्र कुमार जायसवाल व जयंत मनहर युवा आयोग, बाल दास अनुसूचित जाति आयोग, मंजू सिंह,उषा तिवारी बाल आयोग, सैफुद्दीन, समीर, अखलाक मदरसा बोर्ड, महेश भावनानी सिंधी अकादमी, आदित्य महरा मत्स्य महासंघ, शरद जायसवाल माटी कला बोर्ड, मोती लाल हथकरघा विकास बोर्ड, डा. सुनीता शर्मा शिक्षा आयोग, माधव श्रीनिवास नि:शक्तजन आयोग सहित अन्य निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए उक्त नेताओं की पुख्ता दावेदारी है।

Advertisement Carousel