Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा से चुराई भैंसें रायपुर में बेचा, चोरी करने वाले गिरफ्तार, खरीदार...

कोरबा से चुराई भैंसें रायपुर में बेचा, चोरी करने वाले गिरफ्तार, खरीदार फरार…

0 6 हजार में बेच दिया था 90 हजार कीमती 3 भैंस व एक पड़िया को
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोतवाली पुलिस ने कोरबा से चोरी कर रायपुर निवासी परिचित को 3 भैंस व 1 पड़िया(भैस का बच्चा) बेच देने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर रायपुर जाकर चारों मवेशियों को बरामद कर कोरबा लाया गया। खरीदार फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

कोतवाली टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि 15.07.2021को प्रार्थी बबलू यादव पिता झाडूराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी गोकुलगंज सीतामणी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 .07. 2021 के सुबह 9 बजे वह अपने घर से भैंसों को चराने के लिए सीतामणी के हसदेव नदी तट पर ले गया था। दोपहर 12 बजे खाना खाने घर वापस आया फिर शाम को भैंस लेने के लिए गया तो 15 भैंसो में से 3 भैंस और 1 भैंस का बच्चा नहीं था। कोई अज्ञात चोर इन्हें चोरी करके ले गया। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से गहन पूछताछ में पता चला कि अंकुश शर्मा पिता राजू शर्मा उम्र 27 वर्ष, ईशु यादव पिता गणेश यादव उम्र 19 वर्ष, रुपेश सोनी पिता भोजराम सोनी उम्र 20 वर्ष सभी निवासी गोकुलगंज सीतामणी उक्त तीनों भैंस एवं उसके बच्चे को हांकते हुए तरदा की ओर जाते देखे गए थे। पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों युवकों के घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त तीनों आरोपियों अपना अपराध स्वीकार किया तथा बताए कि वे तीनों चोरी किए गए 3 भैंस एवं भैंस के बच्चे को रायपुर निवासी अपने परिचित को बेच दिए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा रायपुर पहुंचकर 3 भैंस व बच्चे को बरामद किया गया।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में विवेक शर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद खांडेकर की सराहनीय भूमिका रही।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel