Friday, March 27, 2026
Home कोरबा कोरबा: सास-बहू पर दर्ज हुआ एफआईआर, किया है फर्जीवाड़ा

कोरबा: सास-बहू पर दर्ज हुआ एफआईआर, किया है फर्जीवाड़ा

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो न्यायालय के आदेश पर सास-बहू के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया।
कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम पुरवा आमभाठा जटगा निवासी स्व. भाव सिंह पिता बिसाहू गोंड़ की पत्नी बुध कुंवर और पुत्र स्व.खम्हन सिंह की पत्नी वैजंत्रि ने हरिप्रकाश से जमीन बिक्री में छल किया।इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से की गई लेकिन कार्यवाही न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा में परिवाद पेश किया। बैजंत्री गोंड़ पति स्व. खम्हन सिंह एवं बुध कुंवर पति स्व. भाव सिंह गोंड़ के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश पर कटघोरा थाना में धारा 420, 34 का जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel