कोरबा : सर्वे दल को फरसा लेकर धमकाया ग्रामीण ने, देखें वीडियो में किस तरह दे रहा धमकी

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों से चिंतित जिला प्रशासन के द्वारा घर-घर सर्वे तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण और दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में एक्टिव सर्विलांस टीम में शामिल शिक्षक, सहायक शिक्षक के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के द्वारा यह सर्वे कार्य किया जा रहा है।

एक सर्वे दल सहायक शिक्षक गिरीश कैवर्त के साथ कोरबा ब्लाक के सुदुर वनांचल ग्राम अमलडीहा श्यांग भी पहुंचा जहां एक ग्रामीण ने इन्हें देखते ही जानकारी देने की बजाय फरसा लेकर धमकाता रहा। पास आने पर मारने की बात कही और वहां से चले जाने के लिए कहा। बता दें कि कोरोना संक्रमण, कोविड टीकाकरण को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां और संक्रमित व्यक्तियों के मौतों के मामले एवं उपचार को लेकर तरह-तरह की नकारात्मक बातों ने दुष्प्रभाव डाला है जिसके कारण शहर से लेकर गांव के लोग जानकारी देने से बच रहे हैं। यह जिले का पहला मामला है जब किसी दल के साथ इस तरह की घटना हुई है। इसे प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं।

Advertisement Carousel