Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा शहर, कालोनियों और ग्रामीण अंचलोंं से सोमवार को मिले 171 संक्रमित,...

कोरबा शहर, कालोनियों और ग्रामीण अंचलोंं से सोमवार को मिले 171 संक्रमित, निगम क्षेत्र में बढ़ रहे मामले, पाली, पोड़ी, कटघोरा में भी बढ़ा संक्रमण, करतला भी अछूता नहीं

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के पांचों विकासखंड और निकाय क्षेत्रों में कोरोना का विस्तार थमने का नाम नहीं ले रहा। एक परिवार के कई-कई सदस्य जहां संक्रमित हो रहे हैं वहीं नए पॉजिटिव मरीज भी मिल रहे हैं। कोरबा निगम क्षेत्र और इसके ग्रामीण इलाकों में आज 80 संक्रमित मिले। कटघोरा विकासखंड में 39, पाली में 27, पोड़ीउपरोड़ा में 14 और करतला विकासखंड से 11 संक्रमित दर्ज हुए हैं। ग्राम मौहार करतला में 2 व 4 साल की बच्चियों सहित कुल 7 लोग एक ही परिवार से संक्रमित हुए हैं। आम से लेकर खास लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
सोमवार को कोरोना के 171 नए संक्रमित मिले हैं। ग्राम चिकनीपाली, सरगबुंदिया, सलिहाभाठा, ग्राम मौहार करतला, कटईनार बांकी, बलगी बस्ती, ऊर्जा नगर, प्रगति नगर दीपका, गरूण नगर, दीपका कालोनी, झाबर, कटघोरा वार्ड-3 व वार्ड-5, लाटा जमनीपाली, ढेलवाडीह, धंवईपुर, सिंचाई कालोनी दर्री, एनटीपीसी, एसईसीएल दीपका हाउस, ग्राम रलिया, भिलाई बाजार, सीआईएसएफ लाइन गेवरा-दीपका, सक्ती नगर दीपका, सीनियर गेस्ट हाउस दीपका, भठोरा भिलाई बाजार, ग्राम देवरी बांकीमोंगरा, गेवरा ऊर्जानगर, कैलाशविहार कालोनी, एनटीपीसी टाउनशिप, आईटीआई रामपुर, बालको कालोनी, हाउसिंग बोर्ड सेमीपाली, पुरानी बस्ती कोरबा, दुरपा रोड कोरबा, इंदिरा नगर दुरपा, रानी रोड इतवारी बाजार, सिंधी गुरुद्वारा रानी रोड, खरमोरा, ढेंगुरनाला, शिवाजी नगर, सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व, एमपी नगर, परसाभाठा, सरईपाली, बुधवारी बाजार, नगर निगम कालोनी, ढोढ़ीपारा वार्ड-15, रामनगर मुड़ापार, नेहरू नगर कोरबा, आरपी नगर, कांशीनगर, सिंचाई कालोनी रामपुर, रुमगरा बालको, अमरैयापारा, ग्राम बुंदेली, आरामशीन, दोंदरो बालको, ग्राम कुदमुरा, आरएसएस नगर, कोसाबाड़ी, पंपहाउस, चीफ हाउस एसबीएस कालोनी, एमकेपी कालोनी, रजगामार, हरदीबाजार, गांधीनगर सिरकी, नोनबिर्रा रतिजा, हरदीबाजार पाली, ग्राम धांवा, छिंदपानी, पाली, मुनगाडीह, चाकाबुड़ा, बांधाखार, पाली वार्ड-5, वार्ड-1, पोड़ीउपरोड़ा, ग्राम पोड़ी से ये संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन पर रखने अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी जारी है।

Advertisement Carousel