Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा व कटघोरा में खिल रहा कमल, रामपुर में मुरझाया, पाली-तानाखार में...

कोरबा व कटघोरा में खिल रहा कमल, रामपुर में मुरझाया, पाली-तानाखार में गोंगपा आगे


0 कोरबा से लखनलाल देवांगन 18 हजार वोटों से आगे, भाजपा में जश्न का माहौल

कोरबा (खटपट न्यूज)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। कोरबा जिले में भी मतगणना का दौर चल रहा है लेकिन रुझान साफ-साफ नजर आने के साथ ही परिणाम भी लगभग स्पष्ट होते दिख रहे हैं। कोरबा विधानसभा में आठवें चक्र की गिनती पूरी हो चुकी है और लगातार भाजपा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन अपनी बढ़त बनाये हुए हैं। रामपुर विधानसभा में कांग्रेस के फूलसिंह राठिया की भी लगातार बढ़त कायम है। कटघोरा में भी भाजपा पूरी बढ़त में है। पाली तनाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लगातार बढ़त कायम रखी है।
दोपहर 1 बजे तक की गणना के आधार पर कोरबा जिले में कांग्रेस की हालत खराब है और वह एकमात्र रामपुर विधानसभा सीट पर काबिज हो रही है। कोरबा और कटघोरा विधानसभा कांग्रेस के हाथ से जाती दिख रही है जहां भाजपा के विधायक बन रहे हैं। पाली तानाखार विधानसभा में मतदाताओं ने कांग्रेस और भाजपा को नकार कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। आंकड़ों में बढ़त बढ़ाने के साथ ही माना जा रहा है कि अब यह बढ़त कम होने का नाम नहीं लेगी और इसके साथ बढ़त वाले प्रत्याशियों के खेमे में आतिशबाजी होने लगी है। समर्थक नारेबाजी कर जीत का जश्न अभी से मानने लग गए हैं।

Advertisement Carousel