Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कोरबा: व्यापारी के सूने मकान से 5 लाख की चोरी

कोरबा: व्यापारी के सूने मकान से 5 लाख की चोरी

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में एक कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कारोबारी के घर से लाखों का माल पार कर दिया है। घटना सीसी टीवी में कैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में तफ्तीश जारी है।

मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टी.पी. नगर का है। मिली जानकारी के अनुसार टी.पी. नगर स्थित आवासी कॉलोनी में निवासरत कारोबारी श्रवण कुमार बेरीवाल के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल पार कर दिया है। वारदात से पहले बेरीवाल का पूरा परिवार रायपुर में था, जब परिवार के सदस्य सुबह घर लौटे तब उन्हें चोरी के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली टीआई राजीव श्रीवास्तव, सीएसईबी चौकी प्रभारी एसआई नवल साव, रामपुर चौकी व सायबर सेल प्रभारी एसआई कृष्णा साहू आदि ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

आरोपियों का सुराग तलाशने के लिए पुलिस के ट्रैकर डॉग बाघा की भी मदद ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों के द्वारा तहकीकात की जा रही है। चोरों ने अलमारी को पूरी तरह खंगाला है और सभी सामानों को बिखेर दिया है। पिछली रात चोरों ने बड़े इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया है और इनकी संख्या दो से अधिक हो सकती है।

Advertisement Carousel