Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा: लॉलीपॉप लेकर पहुंचा विपक्ष, सामान्य सभा से पहले भजन-कीर्तन

कोरबा: लॉलीपॉप लेकर पहुंचा विपक्ष, सामान्य सभा से पहले भजन-कीर्तन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम कोरबा की आज सामान्य सभा आहूत की गई है। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में सामान्य सभा शुरू होने से पहले रोचक नजारा नजर आया। यहां विपक्ष ने भजन-कीर्तन कर महापौर की सद्बुद्धि हेतु भगवान से प्रार्थना की। विपक्ष के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष लॉलीपॉप लेकर सभा में पहुंचे और सभी पार्षदों को लॉलीपॉप थमाया।

नगर निगम की सामान्य सभा प्रारंभ होने से पहले ऑडिटोरियम के मुख्य प्रवेश द्वार पर भाजपा पार्षदों ने ढोल- मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए शहर के विकास के लिए प्रार्थना की। बता दें कि सामान्य सभा में सत्र 2021-22 का बजट प्रस्तुत करने के साथ ही विभिन्न विकास पर मुद्दों को स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। बजट सामान्य सभा के हंगामेदार होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

Advertisement Carousel