
कोरबा (खटपट न्यूज़)। मंत्रोच्चार के मध्य चल रही सत्यनारायण कथा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां अचानक एक सांप टपक पड़ा। सांप अचानक सामने आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम के द्वारा सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
बताया गया कि पंप हाउस में एक परिवार के द्वारा विवाह संपन्न होने के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा का आयेजन कराया जा रहा था। इसी दौरान सीधे मंडप से धमना सांप अचानक नीचे आ गिरा। इसकी सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी गयी जिन्होंने सांप को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
















