कोरबा(खटपट न्यूज़)। 108 संजीवनी एक्सप्रेस आपातकालीन सेवाओं में अपने नाम के अनुरूप महती भूमिका निभा रही है. बीते एक वर्ष के दौरान कोरबा जिले में 12418 लोगों की 108 ने त्वरित सेवाओं का लाभ पहुंचकर जान बचाने में अहम भूमिका निभाई.
बीते वर्ष के दौरान लाभार्थियों में 1850 महामारी, आरटीए 790 प्रेग्नेंसी – चाइल्ड बर्थ, लेबर पैन 1715 , सुइसाइड अटेम्ट 84, कार्डियक 13 , जहर 41 एवं बुखार, डिहाइड्रेशन, एब्डॉमिनल पेन, उल्टी फ्रेक्चर, बर्न असॉल्ट,बैक पेन सिर दर्द सहित अन्य बीमारियों के 7925 लाभार्थी शामिल हैं।

आपातकालीन सेवाओं के साथ बीते वर्ष गम्भीर चुनौती के रूप में आई कोरोना महामारी के बीच भी 108 के कर्मचारियों ने फ्रंट लाइन वॉरियर्स के रूप में कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाभाव का परिचय दिया। एम्बुलेंस में कार्यरत ईएमटी- पायलट स्वयं के संक्रमित होने के भय को दूर कर कोरोना संक्रमितों को हॉस्पिटल और कोविड सेंटर पहुंचाने में लगे रहे।
आपतकालीन सेवा का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस द्वारा बताया गया कि 108 की 11 नई एम्बुलेंस के माध्यम से जिलेवासियों को बेहतर और त्वरित आपात कालीन सेवा प्रदान की जा रही है। इसमें से 1 एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली है। यह बेहद खास एम्बुलेंस में मॉनिटर, डी फिब्रिलेटर , सिरिंज पम्प, लेरेन्जो स्कोप और वेंटिलेटर जैसे अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित है। किसी भी क्रिटिकल परिस्थिति में मरीज को हॉस्पिटल लाने के दौरान उनकी जान बचाने में यह एम्बुलेंस अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही हैं।














