Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा कोरबा में हुआ हादसा, ट्रक से टकराई बस

कोरबा में हुआ हादसा, ट्रक से टकराई बस

कई यात्री घायल

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले के सीमांत क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात के सन्नाटे में हुए हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मची रही। डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री इस हादसे में चोटिल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।
प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक बिहार के सासाराम से कोरबा आ रही गुप्ता बस सर्विस की स्लीपर यात्री बस सीजी 15 डीएम 5271 हादसे का शिकार हो गई। बांगो थानांतगर्त केंदई हसदेव पुल के ऊपर से गुजरने के दौरान यह बस खड़ी ट्रक में जा घुसी। रात करीब दो बजे हुए हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डायल 112 और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel