Wednesday, May 6, 2026
Home Uncategorized कोरबा में रिकार्ड तोड़ता कोरोना: जिले में शुक्रवार को मिले 1236 संक्रमित,...

कोरबा में रिकार्ड तोड़ता कोरोना: जिले में शुक्रवार को मिले 1236 संक्रमित, 21 मौत

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में 707 पुरुष और 529 महिलाओं सहित कुल 1236 संक्रमित मिले हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरबा शहर में 355, कोरबा ग्रामीण में 129, कटघोरा शहर में 314, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 112, करतला में 102, पाली में 161, पौड़ी उपरोडा में 63 संक्रमितों की पहचान हुई है।

0 21 लोगों की हुई मौत
पिछले चौबीस घंटो में जिले के 21 कोरोना संक्रमितो का निधन हो गया। मृतकों में 11 पुरुष और 10 महिला मरीज़ शामिल हैं। बालको कोविड अस्पताल में एक, ईएसआईसी कोविड अस्पताल में 06, किम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में दो और बालाजी कोविड अस्पताल में चार, जिला अस्पताल में तीन, NCH दिपका हॉस्पिटल में एक, NKH में तीन और श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में एक मरीज़ों ने ईलाज के दौरान दम तोड़ा।

Advertisement Carousel