Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized कोरबा में बारिश की जानकारी देना होगा मुश्किल,यह है वजह

कोरबा में बारिश की जानकारी देना होगा मुश्किल,यह है वजह

कोरबा जिले के कटघोरा व आसपास क्षेत्रों में अब अगर बारिश हुई तो इससे संबंधित जानकारी देना मुश्किल भरा काम होगा।


कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। यह मुश्किल भरी मुसीबत चोरों ने पैदा की है। दरअसल कटघोरा तहसील कार्यालय परिसर में वर्षामापी यंत्र लगाया गया है। इस वर्षामापी यंत्र को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर आवश्यक उपकरणों की चोरी कर ली गई है। इस केंद्र में लगे यंत्र के जरिए प्रति दिन वर्षा की जानकारी उच्च कार्यालय को भेजी जाती थी जिसमें तोड़-फोड़ होने से यह शासकीय कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। कटघोरा तहसीलदार सोनित मेरिया के निर्देश पर तहसील में कार्यरत माल जमादार कृपाल दास बघेल निवासी छिर्रा ने कटघोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। 22 जनवरी को सुबह करीब 10.30 बजे ज्ञात हुई इस करीब 20 हजार रुपए की कीमती उपकरणों की चोरी के मामले में कृपाल दास की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश की जा रही है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel