
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मध्य कोरबा जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। पिछले 1 सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरबा में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। आज सोमवार को प्रदेश भर में 25 में संक्रमित दर्ज हुए हैं जिनमें से सर्वाधिक 10 संक्रमित कोरबा जिले के हैं।
















