Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized कोरबा में फिर बढ़ता कोरोना, 8 साल का बच्चा और 70 साल...

कोरबा में फिर बढ़ता कोरोना, 8 साल का बच्चा और 70 साल की वृद्धा सहित कुल 28 पॉजिटिव मरीज मिले….


कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों के साथ ही कोरबा में भी बढ़ता जा रहा है। दूसरे दौर के प्रारंभिक दिनों में आंकड़ा कम रहा लेकिन शुक्रवार को 28 संक्रमित मिले जिससे चिन्ता बढ़ना लाजिमी है।


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 8 साल के बालक व 70 वर्ष की महिला सहित कुल 28 संक्रमित दर्ज हुए हैं। कुल 15 पुरुष और 13 महिलाओं में से 15 की आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह ट्रू नॉट जांच में 1 और रैपिड टेस्ट में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
0 आदतों में नहीं हो रहा सुधार, मास्क व दूरी का पालन नहीं कर रहे
संक्रामक रोग कोरोना से बचाव का प्रारम्भिक और सफल उपाय चेहरे पर मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग तथा भीड़भाड़ से बचकर शारीरिक दूरी का पालन करना है। कठिन दौर में अधिकांश लोगों ने इसका पालन तो किया लेकिन हालात सुधरने पर खतरा नहीं टलने के बावजूद लोग लापरवाह होते चले गए। यह लापरवाही फिर दिख रही है जब कोरोना की वापसी हो रही है।

Advertisement Carousel