कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों के भीतर शुक्रवार को 28 तो शनिवार को 16 संक्रमित विभिन्न क्षेत्रों से दर्ज हुए हैं। तीसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर कुल 57 संक्रमितों तक पहुंच गया है।

रविवार को विभिन्न इलाकों से 13 संक्रमित पाए गए जिनमें नगर के एक पत्रकार सहित 7 वर्ष का बालक भी शामिल हैं। 3 महिलाओं व 10 पुरूषों की रिपोर्ट जांच में पॉजीटिव पाई गई है।कोरबा, पुरानी बस्ती, जमनीपाली, चाकाबुड़ा एसीबी, एचटीपीएस दर्री, बांकीमोंगरा, बतारी कालोनी, ढेलवाडीह कालोनी, दीपका कालोनी, बालको सेक्टर-1 व ग्राम हरदीबाजार से ये सभी पॉजीटिव मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेशन पर रखते हुए आवश्यक उपचार लाभ दिया जा रहा है।















