Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा में पकड़ाया 2.92 लाख का जुआ, जुआरियों में रही हड़कम्प

कोरबा में पकड़ाया 2.92 लाख का जुआ, जुआरियों में रही हड़कम्प

जंगल में फड़ पर दबिश देती पुलिस

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में पुलिस ने 2 लाख 92 हजार रुपये से अधिक का जुआ पकड़ा है। कार्यवाही से जुआरियों में हड़कम्प मची रही।
दीपावली त्यौहार के दौरान जुआ खेलने वाले सक्रिय रहते हैं। पुलिस ने भी इन पर कार्यवाही करने में अपने हिसाब से कोई कसर बाकी नहीं रखी। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस की यह कार्यवाही चलती रही। जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में धनतेरस के एक दिन पहले 1 नवंबर से लेकर 5 नवंबर के बीच घर, बड़े होटल, सार्वजनिक जगह, स्ट्रीट लाइट के नीचे, जंगल-बाड़ी के भीतर आदि स्थानों में दिन के उजाले और रात के अंधेरे में जुआ खेलते 570 जुआरियों से 2 लाख 92 हजार 370 रुपए की जप्ती बनाई गई। इनके विरुध्द कुल 119 प्रकरण दर्ज हुए हैं।

जुआ खेलते जुआरी

इन जुआरियों में क्षेत्रीय नेतानुमा लोग भी शामिल रहे जो संगठन में पद प्राप्त भी हैं। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार कार्यवाहियों से उन जुआरियों में हड़कंप मची रही जो राडार में रहे। हालांकि कार्यवाही से अनेक सफेदपोश और नामचीन जुआरी बचे रहे जो राडार से बाहर थे। बहरहाल पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के पालन में की गई यह कार्यवाही प्रशंसनीय रही।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel