Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कोरबा में डकैती: जंगल में कम्बल में दबोचकर वारदात

कोरबा में डकैती: जंगल में कम्बल में दबोचकर वारदात

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 15 लाख रुपए की डकैती कर ली गई। 10-11 अज्ञात लोगों ने मिलकर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के ग्राम केरवा में स्थित कैम्प से कीमती उपकरणों की डकैती को अंजाम दिया है। 765 केव्ही पॉवर ट्रांसमिशन के लिए टॉवर और तार बिछाने का काम तमनार से पॉवर ग्रिड भंैसमा तक चल रहा है। साइट पर मौजूद सामानों की रखवाली के लिए चौकीदार हैं। 17 मार्च को रात करीब 11.30 बजे यहां 10-11 अज्ञात लोग पहुंचे और चौकीदारों को जंगल की ओर ले जाकर हाथ-पैर बांधकर और कंबल ओढ़ाकर बंधक बना कर जान से मारने की धमकी देकर 5 नग कंडक्टर भरा ड्रम चोरी कर लिया। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। रिपोर्ट पर करतला पुलिस ने धारा 395 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर फरार डकैतों और सामानों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि अपराध दर्ज कर आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel