Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized कोरबा में गुरुवार को 8 कम 900 मिले कोरोना संक्रमित, 13 लोगों...

कोरबा में गुरुवार को 8 कम 900 मिले कोरोना संक्रमित, 13 लोगों ने दम तोड़ा…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा में गुरुवार को 8 कम 900 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह जिले का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। आज के संक्रमितों में 473 पुरुष और 419 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक कोरबा शहर में 196, कोरबा ग्रामीण में 37, कटघोरा शहर में 164, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 130, करतला में 91, पाली में 68, पौड़ी उपरोडा में 115 संक्रमितों की पहचान हुई है।
पिछले चौबीस घंटो में कोरबा जिले के 13 कोविड संक्रमित ज़िंदगी की जंग हार गए। कोरोना से तीन महिलाओं और दस पुरुष मरीज़ों का असामयिक निधन हुआ। दो मरीज़ों का निधन अन्य ज़िलों के अस्पतालों में ईलाज़ के दौरान हुआ , 11 मरीज़ों ने कोरबा के कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

Advertisement Carousel