Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा में गुरुवार को भी कोरोना ने पार किया शतक, कलेक्टर देर...

कोरबा में गुरुवार को भी कोरोना ने पार किया शतक, कलेक्टर देर रात निकलीं सड़क पर…..की कार्यवाही


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को जहां इस साल का सर्वाधिक आंकड़ा 108 रहा तो बुधवार को 76 के आंकड़े ने थोड़ी राहत दी। गुरुवार को फिर यह बढ़कर 102 के आंकड़े पर थमा। कोरोना के बढ़ते मामलों और आमजन की लापरवाही की हद कम नहीं होने के मद्देनजर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में सभी तरह की दुकानों-प्रतिष्ठानों को रात 9 बजे तक बंद कर देने के निर्देश जारी किए गए हैं। बिना जरूरी कार्य के 9 बजे के बाद बेवजह बाहर घूमते मिलने पर कार्रवाई की सख्त हिदायत दी गई है।

व्यवस्थाओं और जारी निर्देशों का पालन की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल व अधिकारी देर रात शहर की सड़क पर उतरे। उन्होंने कोसाबाड़ी, निहारिका, ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड होते हुए पुराना कोरबा शहर तक पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान बिना किसी कारण के और बिना मास्क लगाए सड़क पर घूमते मिले लोगों को रोककर जुर्माना की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने ऐसे लोगों पर लगभग दो हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया । शहर में संचालित हो रहे होटल रेस्टोरेंटों में निर्धारित समय के बाद भी लोगों के बैठकर खाना खाने और नाश्ता करते पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की। श्रीमती कौशल ने ऐसे होटल – कैफ़े संचालको को कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने और बेतरतीब भीड़ इकठ्ठा करने के लिए कड़ी फटकार भी लगाई। कलेक्टर ने सीतामणी स्थित होटल नटराज एवं कृष्णा डेयरी संचालक निर्धारित समय पश्चात होटल में लोगों को बैठा कर खाना खिलाने तथा ग्राहकों को मास्क न लगाए पाए जाने पर जुर्माना वसूल करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने सुनालिया चौक स्थित वाह फील्स कैफ़े संचालक को निर्धारित समय के बाद कैफ़े के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा कर नाश्ता परोसने और बिना सोशल डिसटेंसिंग और बिना मास्क के लोगों के बड़ी संख्या में खड़े होकर नाश्ता करने को लेकर कड़ी फटकार लगाई और एक बाइक को जप्त कर कोतवाली थाना भेजने के निर्देश एसडीएम को दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त एस जयवर्द्धन, एसडीएम सुनील नायक, तहसीलदार सुरेश साहू एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel