Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा कोरबा महापौर की फेसबुक आईडी हैक, फेसबुक मैसेंजर से पैसों की मांग...

कोरबा महापौर की फेसबुक आईडी हैक, फेसबुक मैसेंजर से पैसों की मांग कर रहा हैकर, पुलिस से की गई शिकायत

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद का फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर लिया है या फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से एसएमएस कर लोगों से पैसों की मांग कर रहा है वही एसएमएस का जवाब नहीं आने पर मैसेंजर के माध्यम से फोन कर उससे पैसों की मांग कर रहा है यहां तक कि कई पार्षदों, पूर्व पार्षदों को हैकर के फोन आ चुके हैं।

महापौर राज किशोर प्रसाद ने बताया कि मेरा फेसबुक किसी ने हैक कर लिया है या मेरे नाम का फर्जी आईडी बनाकर मेरे फ़ेसबुक फ्रेंड्स से पैसों की मांग की जा रही है। कोई भी व्यक्ति किसी भी चीज की या पैसों की मांग करता है तो मुझे सूचित करें या पुलिस को इसकी सूचना दें और ऐसे फ्रॉड से सावधान रहें। महापौर राज किशोर प्रसाद ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

Advertisement Carousel