कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल द्वारा आदेश जारी कर 3 मई से 17 मई 2021 तक के लिए जारी विवाह की अनुमति को आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया है। कोरबा एसडीएम सुनील कुमार नायक ने अनुभाग अंतर्गत तहसील कोरबा व करतला में उपरोक्त अवधि के लिए जारी सभी आदेश निरस्त करने की आम सूचना जारी कर दी है। इस संबंध में बताया गया कि कोरबा अनुभाग में 120 शादी के लिए, पाली अनुभाग में 34 शादियों के लिए, कटघोरा अनुभाग में 88 शादियों के लिए और पोंड़ीउपरोड़ा अनुभाग में लगभग 50 शादी समारोहों के लिए जारी अनुमतियां निरस्त कर दी गई हैं।
















