Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized कोरबा : ब्राम्हणों पर भाजपा नेता की टिप्पणी से बवाल….

कोरबा : ब्राम्हणों पर भाजपा नेता की टिप्पणी से बवाल….

कोरबा (खटपट न्यूज)। पश्चिमांचल के भाजपा नेता व पूर्व सांसद डॉ. स्व. बंशीलाल महतो के प्रतिनिधि रहे और वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने ब्राम्हणों को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक में टिप्पणी कर बवाल मचा दिया है।

ब्राम्हणों को बेचारा, दरिद्र जैसी संज्ञा देने के साथ-साथ यहां तक कह दिया है कि ब्राम्हणों को बेवजह प्रणाम करना बंद कर दें, देश, समाज सब सुधर जाएगा। बेवजह सम्मान देकर प्रणाम न करें, सम्मान का गलत फायदा उठाते हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता दीपक जायसवाल की इस टिप्पणी को लेकर न सिर्फ ब्राम्हण समाज बल्कि दूसरे समाज के लोगों ने भी निंदा की है। ब्राम्हण समाज को इस तरह से अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रहे भाजपा नेता को सोशल मीडिया में ही काफी खरी-खोटी सुननी पड़ रही है।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel