
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा प्रेस क्लब की द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी वर्ष 2022 के लिए मंगलवार को हुए मतदान का परिणाम देर शाम घोषित हुआ।
मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण अग्रवाल के पर्यवेक्षण 144 में से 137 सदस्य मतदाताओं ने मतदान किये। शाम 4 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य के 3 पदों के लिए 9 उम्मीदवारों को मिले मतों की गिनती हुई। मनोज यादव, हरीश तिवारी, रमेश वर्मा निर्वाचित हुए। उपसचिव के लिए 3 प्रत्याशियों में धीरज कुमार दुबे जीते। कोषाध्यक्ष के लिए सीधी टक्कर में रंजन प्रसाद विजयी हुए। विवेक शर्मा उपाध्यक्ष तो सचिव पद दिनेश राज ने जीता। अंत में अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटों की गिनती में राकेश श्रीवास्तव विजयी हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए।















