
कोरबा,(खटपट न्यूज़)। कोरबा पुराना शहर स्थित रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यहां के 60 वर्षीय लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज पीएचसी के मुख्य द्वार पर ताला लगाने के साथ ही आवश्यक सूचना चस्पा कर दी गई है। चिकित्सालय स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने से संक्रमण रोकने हेतु सैनिटाइजेशन और समस्त स्टाफ की कोरोना जांच हेतु आगामी 2 दिवस के लिए चिकित्सालय बंद रहेगा। इस सूचना से अनजान यहां पहुंचने वाले रोगियों और उनके परिजनों को बैरंग लौटना पड़ा है।
















