Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा : पिकनिक मनाने गए दो परिवार के दो युवक जलप्रपात में...

कोरबा : पिकनिक मनाने गए दो परिवार के दो युवक जलप्रपात में डूबे, अधूरी रही तलाश ….


कोरबा(खटपट न्यूज़)। पिकनिक मनाने के दौरान बरती जाने वाली असावधानी जीवन पर भारी पड़ गयी। शुक्रवार को दो युवकों की जलप्रपात में डूबने की घटना हो गई। दोनों की जलप्रपात में तलाश पूरी नहीं हो सकी है। शनिवार को पुनः इन दोनों की तलाश पानी में की जाएगी।

कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि लेमरू थाना क्षेत्रांतर्गत पिकनिक स्थल देवपहरी में पिकनिक मनाने के लिए बिलासपुर जिले के तारबहार थाना अंतर्गत बंगला यार्ड कालोनी क्रमांक 170/4 का निवासी कल्याण हलदार पिता पी हलदार 25 वर्ष अपने परिजनों के साथ पहुंचा था। देवपहरी के जलप्रपात में उतरकर नहाने के दौरान कल्याण डूब गया। दोपहर करीब 12.30 बजे यह घटना हुई। दूसरी तरफ दोपहर करीब 3 बजे लेमरू थाना क्षेत्र के ही पिकनिक स्थल ग्राम नकिया के जलप्रपात में कोतवाली थाना अंतर्गत डिंगापुर निवासी गौतम कुमार सिंह पिता सुखदेव सिंह रौतिया 32 वर्ष जलप्रपात में नहाते समय डूब गया। दोनों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों व जिले की एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया किंतु दोनों नहीं मिले। बताया गया कि बिलासपुर से भी एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

Advertisement Carousel