Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा : पसान क्षेत्र में 34 हाथियों के झुंड ने लगाया जाम,...

कोरबा : पसान क्षेत्र में 34 हाथियों के झुंड ने लगाया जाम, दौरे पर निकले पाली-तानाखार विधायक फंसे

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिले में हाथियों की चिंघाड़ से वनांचल क्षेत्र थर्राया हुआ है। खासतौर कटघोरा वनमंडल इलाके के विभन्न रेंज में इन दिनों हाथी अलग- अलग झुंड में विचरण कर रहे है।
अधिकतर ग्रामीणों को ही हाथियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार विधायक ही हाथियों के बीच फंस गए। मंगलवार रात आधा दर्जन हाथियों ने चोटिया-चिरमिरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।. बीच सड़क पर हाथियों का झुंड घंटों खड़े रहा। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ राहगीरों और वाहनों की कतार लग गई। बताया जा रहा कि इस क्षेत्र में 34 हाथियों का झुंड घूम रहा है. दौरे पर निकले पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा भी घंटों जाम में फंसे रहे। 7 हाथियों के झुंड को देख जाम में फंसे राहगीर सहमे रहे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। हाथियों के झुंड को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रतजगा करने मजबूर हो गए हैं।
बता दें कि यह दूसरा मौका है जब विधायक मोहित राम को हाथियों का सामना करना पड़ा। कुछ महीना पहले भी जब वे देर शाम क्षेत्र के दौरे से लौट रहे थे तब भी उनका हाथियों से सामना हुआ था और पानी की टंकी पर चढ़कर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ खुद की रक्षा की थी।

Advertisement Carousel