कोरबा निजी बस मालिक संघ का गठन, केशर स्वामी अध्यक्ष, इन्हें भी मिली जिम्मेदारी…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले से संचालित हो रहे निजी बसों के मालिकों ने एक बैठक कर कोरबा निजी बस मालिक संघ किया है। बस मालिकों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से किए गए संघ के गठन में जिलाध्यक्ष केशर स्वामी को चुना गया।

केशर स्वामी

अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद नायडू, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सचिव राजेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष हरिश चंद्र त्रिपाठी, उप कोषाध्यक्ष हर्ष मिश्रा, वरिष्ठ सह सचिव चंद्रदत्त जायसवाल, सह सचिव सरोज दुबे, संगठन मंत्री राकेश मेहरा, दुर्गेश चौबे, विधिक सलाहकार उच्च न्यायालय अधिवक्ता पवन शर्मा एवं संगठन मंत्री एसआर साहू का भी मनोनयन बैठक में किया गया। बैठक में मो. सरफराज बबलू, बनवारीलाल, बब्बन स्वामी, पुष्पेन्द्र पटेल, एसआर साहू, जन्मेजय नायक, शिवा स्वामी, प्रेम स्वामी, लक्ष्मण स्वामी, भूपेन्द्र कंवर, नासीर खान, संदीप मालाकार, अख्तर अली, धनेश्वर साहू, संतोष राय, अमीन खान आदि उपस्थित थे। नवगठित कोरबा निजी मालिक संघ के अध्यक्ष केशर स्वामी ने कहा है कि सभी पदाधिकारियों और बस मलिक सदस्यों के साथ मिलकर उनके हितों का ध्यान रखते हुए सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने लगातार प्रयास एवं कार्य किया जाएगा।

Advertisement Carousel