
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले मैं संचालित एसईसीएल की खदानों में से तीन खदान कोयला माफिया के निशाने पर हैं। मानिकपुर,
कुसमंडा और दीपका खदान से लगे गांव में खदान का कोयला तौल कर खरीदा जा रहा है और उसे कोरबा शहर से लगे गांव में बने डंपिंग यार्ड में डंप कराया जा रहा है। लंबी दूरी तय कर एवं थाना-चौकियों से पार होते हुए अवैध कोयला यार्ड तक पहुंचता है लेकिन मजाल है कि रास्ते में कोई भी इसकी मुखबिरी कर दे या चौक-चौराहे पर जांच में कोयला पकड़ा गया हो। अवैध कोल डिपो में लाखों का खेल हो रहा है लेकिन पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की सख्ती का दायरा शायद यहां तक आकर कमजोर पड़ जा रहा है। डीजल और कबाड़ तो पकड़े जा रहे हैं लेकिन कोयला के मामले में चूँ तक नहीं हो रही। इसके पीछे की वजह तो कप्तान के मातहत ही बता सकते हैं लेकिन वह भी मुंह खोलने को तैयार नहीं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















