कोरबा छोड़ कई जिलों के आबकारी अधिकारी बदले गए, तबादला सूची जारी

रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आबकारी विभाग में तबादले हुए हैं। विभाग की तरफ से अलग-अलग स्तर पर ट्रांसफर आर्डर जारी किये गये हैं। आदेश के मुताबिक जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त, उपायुक्त व सहायक प्रबंधक के ट्रांसफर आर्डर जारी किये गये हैं। 9 आबकारी अधिकारी सहित कुल 17 अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये गये हैं। इनमें कोरबा सहित कुछ और जिले प्रभावित नहीं हुए हैं। कोरबा जिले में आबकारी विभाग का कामकाज कई मामलों में सवालों से घिरा भी है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)
Advertisement Carousel