
कोरबा(खटपट न्यूज़)। आज दिनाँक 13/02/2022 दिन रविवार को सुबह 9:30 बजे से कोरबा इकाई भाग 1 का चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुआ। कोरबा इकाई अध्यक्ष पद के चुनावी मैदान में 2 प्रत्याशी क्रमशः मोहित राम चन्द्रा एवं महेंद्र चन्द्रा थे। मोहित राम चन्द्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से विजय प्राप्त किये। कुल 67 मतदाताओं में से 60 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया । जिन्होंने केंद्रीय महासमिति में निर्धारित राशि जमा कर आजीवन सदस्यता ग्रहण किया है उन्हें ही इकाई अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय महासमिति के चुनाव में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है, उक्त चुनाव चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के पोड़ी बहार कोरबा स्थित सामुदायिक भवन में दोपहर 1:30 बजे सम्पन्न हुआ।
सभी लोगो ने विजयी प्रत्याशी श्री मोहित राम चन्द्रा को रंग गुलाल लगाकर व माला पहनाकर बधाई दिए। चुनाव में मुख्य रूप से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश चन्द्रा, पूर्व प्राचार्य विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री मोहन लाल चन्द्रा, पूर्व क्षेत्रीय सचिव मनमोहन चन्द्रा, श्री कीर्ति चन्द्रा, श्री द्रुपद चन्द्रा, श्री अश्वनी चन्द्रा, श्री अनंद राम चन्द्रा, श्री अमर सिंह चन्द्रा, श्री विष्णु दयाल चन्द्रा, श्री साहेब लाल चन्द्रा, श्री बाबूलाल चन्द्रा, श्री अरविंद चन्द्रा, श्री नारायण चन्द्रा, श्री सदाराम चंद्रा, श्री रमेश कुमार चन्द्रा (प्राचार्य), श्री तेजराम चन्द्रा, श्री चरण दास चन्द्रा, श्री युवराज चन्द्रा, श्री टंकेश्वर चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय जन उपस्थित थे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)















