
कोरबा (खटपट न्यूज)। घंटाघर के समीप शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के सामने शबरी एंपोरियम के बगल में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प को आवंटित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा बेजा कब्जा कर भवन निर्माण करा दिया गया था जिसको जिला प्रशासन ने नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाली कराया है।















