Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा कोरबा : क्विंटल में गांजा पकड़ाया, भाग रहे तस्करों को फिल्मी स्टाइल...

कोरबा : क्विंटल में गांजा पकड़ाया, भाग रहे तस्करों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा पुलिस ने

फाइल फोटो

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा पुलिस को सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एक सूचना पर पुलिस ने रिसदी की ओर से आ रहे गांजा तस्करों को बालकों मार्ग में ढेंगुरनाला के पास फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा। मालवाहक वाहन में सब्जियों के नीचे गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़े जाने की खबर है। लगभग 2 से 3 क्विंटल गांजा की तस्करी की जा रही थी। इस बीच में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक टीम को धरपकड़ के लिए लगाया गया और आखिरकार सफलता हाथ लगी। रामपुर चौकी पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। संभवतः शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement Carousel