Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized कोरबा के लाल ने किया कमाल…अमेरिकन कंपनी में बेस्ट वर्कर के लिए...

कोरबा के लाल ने किया कमाल…अमेरिकन कंपनी में बेस्ट वर्कर के लिए सम्राट को सम्मान…

कोरबा। कोरबा का लाल ने एक फिर कार्पोरेट कंपनी में दुनिया का बेस्ट वर्कर का सम्मान लेकर कमाल किया है।अमेरिकन कंपनी थर्मोफिशर के अवार्ड समारोह में पूरे विश्व के आठ लोगो को इस सम्मान से नवाजा गया । जिसमें कोरबा के सम्राट चक्रवर्ती को इंडिया के तरफ से सम्मनित किया गया।
जो सफर इख्तियार करते हैं
वही मंजिलों को पार करते हैं
बस एक बार चलने का
हौसला तो रखिये
ऐसे मुसाफिरों का तो ,
रास्ते भी इंतजार करते हैं ।
ये पंक्तियां मानों उन्हीं के लिए ही रची गई हों । सम्राट कार्पोरेट घरानों के कई उपलब्धियों से नवाजे जा चुके है। उन्होंने शुरुवाती सफर में भले ही बालको से शुरुवात की पर इस सफर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा l कार्पोरेट कंपनी में काम करने की राह पर चलने पर उन्होंने यह मुकाम बनाया है l होनहार वीरबान के होत चिकने पात के कहावत को चरितार्थ करते हुए उन्होंने युवावस्था से ही बड़ी कंपनियों में काम करने में रुचि ली l सम्राट चक्रवर्ती की प्रारंभिक शिक्षा बीकन स्कूल में हुई।उच्च शिक्षा भिलाई रूंगटा कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्रियां हाशिल की । आज वे यूएसए के बड़ी कंपनी में सेवा दे रहे है। पिछले दिनों अमेरिकन कंपनी थर्मोफिशर वर्चुवल अवार्ड सेशन का आयोजन हुआ जिसमें पूरे देश के आठ लोग को बेस्ट वर्कर के लिए सम्मानित किया गया । इस बेस्ट वर्कर में भारत से सम्राट चक्रवर्ती को चुना गया। छोटे से शहर में शिक्षा दीक्षा के बाद वे न सिर्फ कोरबा का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर मां – बाप का सर गर्व से ऊंचा किया है।

Advertisement Carousel