Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा के पड़ोसी जिलों में कोरोना ब्लास्ट,रहें सावधान

कोरबा के पड़ोसी जिलों में कोरोना ब्लास्ट,रहें सावधान

रायपुर /कोरबा(खटपट न्यूज़)।कोरबा के पड़ोसी जिलों में कोरोना का कहर जारी है। संभावित तीसरी लहर में पहली बार प्रदेश में आज कोरोना के 106 नए मरीज मिले है। वहीँ आज कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज रायगढ़ में मिले है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है. छत्तीसगढ़ में आज 23 हजार 767 सैम्पलों की जांच हुई. जांच में से 106 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.45 प्रतिशत है. प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है. प्रदेश के 14 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. बालोद, जशपुर, बस्तर एवं कांकेर से 01-01, कबीरधाम और धमतरी से 02-02, दुर्ग एवं कोरबा से 03-03, सूरजपुर से 04, राजनांदगांव से 05 कोरोना संक्रमित पाए गए. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel