Monday, March 23, 2026
Home कोरबा कोरबा की चारों सीट सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा करेगी वापसी :...

कोरबा की चारों सीट सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा करेगी वापसी : विष्णुदेव


0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णदेव साय का उरगा में हुआ स्वागत
कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष विष्णुदेव साय बुधवार को अपने गृह क्षेत्र से रायपुर जाते समय कोरबा जिले के उरगा मंडल में अल्प अवकाश के लिए रुके । जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा के अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया ।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा कर कहा की ऊर्जाधानी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का अथाह भंडार है और इसी उर्जा के बदौलत आने वाले समय में कोरबा जिला की चारों विधानसभा सीट के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा ऐतिहासिक सीटों को जीतकर पुनः वापसी करेगी । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और जिले में चल रही विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को प्रदान की ।
विष्णु देव साय के अल्प प्रवास पर कोरबा जिले से जिलाध्यक्ष के साथ साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष अविनाश कवर, मंडल महामंत्री हरीश साहू, मनोज परासर, ज्योति वर्मा जिला आईटी सेल संयोजक लक्की नंदा एवं जिला और मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत हेतु उपस्थित रहे

Advertisement Carousel